चमोली- राज्य के लिए जारी बजट को देखकर सूबे के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल गदगद हैं। दरअसल सूबे के वित्त मंत्री ने उनियाल के कृषि मंत्रालय के तहत राज्य को हर्बल स्टेट, और जैविक प्रदेश बनानेे के लिए 1500 करोड़ की मद तय की है।
वित्त मंत्री की इस दरियादिली से सूबे के कृषि मंत्री ने प्रकाश पंत का धन्यवाद अदा किया है साथ ही उम्मीद जताई है कि कृषि मंत्रालय राज्य में पीएम मोदी की सोच को साकार करेगा। गौरतलब है कि अपने केदारनाथ दौरे पर पीएम मोदी ने उत्तराखंड को हर्बल के साथ-साथ जैविक प्रदेश के तौर पर विकसित करने की हसरत जताई थी।
वहीं गैरसैँण के मसले पर सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य की त्रिवेंद्र सरकार सही समय पर ऐतिहासिक निर्णय लेगी।