चमोली : सोचिए वो मंजर क्या होगा जब अचानक मैदान में खेल खेला जा रहा है और दर्शक खेल को देख रहे हों लेकिन अचानक एक हेलीकॉप्टर पंख घुमाता हुआ और धूल उड़ाता हुआ उसी मैदान में लैंड करे। खतरनाक ना…
जी हां ऐसा ही कुछ हुआ भारत -चीन की सीमा से जुड़े चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में…दरअसल पुलिस मैदान में क्रिकेट मैच चल रहा था तभी अचानक एक हेलीकाप्टर वहां लैंड़ हुआ। हेलीकॉप्टर को नीचे उतरता देख खिलाड़ी मैदान से भाग खड़े हुए। हैरानी की बात है कि पुलिस मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की खबर एसपी और डीएम को भी नहीं थी।
मैदान के बगल के ही थाने में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिलाड़ियों को साइड किया। तब जाकर हेलीकॉप्टर से तीन लोग उतरे। मीडिया रिपोर्ट के अुनसार हेलीकाॅप्टर से उतरने वालों में एक हेरिटेज कंपनी के सीईओ रोहित माथुर के वकील थे। बता दें कि रोहित माथुर इस समय जिला कारागार से तबियत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती है।