रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग में देखने वाला मंजर था और सब लोग गांव वाले देखते रह गए जब डीएम दरांती लेकर खेत में उतरी। उनके साथ टीम के लोग थे जो ये देख हैरान रह गए। जी हां रुद्रप्रयाग जिले की जिलाधिकारी वंदना सिंह अलग अंदाज में नजर आईं। सबकी निगाहें उन पर टिक गई। इससे पहले के जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल कुछ इसी व्यवहार के थे जो लोगों के साथ सादगी से रहते थे और काम करते थे। उन्होंने तो गांव के लोगों के साथ खेल भी खेला वो भी डंडे और मटकी वाला। लोगों को हाल ही डीएम का ये अंदजा काफी पसंद आय़ा।
खेतों की मानक फसल पैदावार के आकलन के लिए गडमिल गांव पहुंची थीं डीएम
दरअस जिलाधिकारी वंदना सिंह तल्लानागपुर क्षेत्र के खेतों की मानक फसल पैदावार के आकलन के लिए गडमिल गांव पहुंची थी। इस दौरान 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले खेत में धान की कटाई और मंडाई की गई, जिसमें पांच किलो 100 ग्राम धान की फसल पैदावार हुई। इस दौरान वहां डीएम ने लोगों के साथ दरांती लेकर धान काटा जो की चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि फसल कटाई प्रयोग जिले में फसल के औसत पैदावार के आकलन के लिए किया जाता है। साल में दो बार खरीफ और रबी की फसल में फसल कटाई का प्रयोग किया जाता हैं। किस क्षेत्र में कितना उत्पादन होगा, उसके लिए खेत का चयन किया जाता है। इससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि औसत पैदावार की गणना और नुकसान के साथ ही फसल खराब होने के आंकलन के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। इसी के आधार पर फसल के बीमे के लाभ की गणना की जाती है।
ये बात तो है अगर आम लोगों के खास काम करना है तो आपको भी कभी कभी आम बनना पड़ेगा। आम लोगों की तरह काम करना पड़ेगा ताकि लोग अपने को अलग महसूस न करें बल्कि आप में आपने को देखें। चाहे तत्कालीन डीएम मंगेश घिल्डियाल हो चाहे वर्तमान की डीएम ऐसे काम कर लोगों का दिल जरुर जीत रहे हैं।