देहरादून: राज्य में 3 फरवरी से मौसम करवट बदलेगा। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी होगी। वहींए निचले क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। 3 फरवरी की शाम से मौसम करवट लेगा और 5 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी। किसानों के लिए यह बारिश बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी क्योंकि लम्बे समय से प्रदेश में बारिश नहीं हुई है ऐसे में किसानों का खेती के लिए बारिश का इंतजार ख़त्म हो सकेगा।
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी से 5 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 2200 मीटर तक बर्फबारी होगी इसके साथ ही मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। हरिद्धार, उधम सिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिले में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने बताया की 6 फरवरी से मौसम साफ हो जायेगा और धीरे-धीरे तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी।