Uttarakhand Weather Update: बदला रहेगा मौसम का मिजाज, 15 अप्रैल तक बारिश के आसार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आजकल मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं धूप तो कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने इस जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update:आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में मौसम कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने वाला है। पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने के भी आसार है।
इन जिलों में बारिश के आसार
तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे। देहरादून और बाकी मैदानी इलाकों हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर में हल्की बारिश की संभावना है। तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
आने वाले दिनों में मौसम का हाल
आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का ऐसा ही रुख रहने वाला है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। तो वहीं मैदानी इलाकों में ज्यादातर मौसस शुष्क ही बना रहेगा।