Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन 11 जिलों में बरसेगी आसमानी आफत! IMD का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update 14 June: उत्तराखंड में प्री-मानसून सक्रिय बना हुआ हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान की माने तो आज रविवार, 14 जून को भी राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ ही रहने वाला है। जहां पर्वतीय इलाकों में हल्की से तेज बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। तो वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि के भी आसार है। आज के लिए मौसम विभाग ने देहरादून-नैनीताल समेत 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में 14 जून को इन 11 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Update 14 June

आज 14 जून के लिए मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस जगहों पर बिजली के साथ-साथ ओलावृष्टि होने के भी आसार है। इस दौरा हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। तो वहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वैसे तो हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम साफ रहेगा। लेकिन कहीं-कहीं पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी पड़ सकती है।

15 जून को भी मौसम की मार Uttarakhand Mausam

इसके अलावा 15 जून को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 15 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ और गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा।

16 और 17 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो 16 और 17 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पर्वतीय बाकी इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन कई जगहों पर बादल छाए रह सकते है। जिससे हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें