Uttarakhand Weather NewsBig News

अगले तीन घंटे उत्तराखंड के लिए भारी: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, लुढ़का तापमान

उत्तराखंड में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सटीक साबित हुई है। मौजम वैज्ञानिकों की माने तो अहल तीन घंटे उत्तराखंड के लिए भारी हो सकते हैं।

उत्तराखंड के लिए अगले तीन घंटे भारी

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें उत्तरखं में शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून समेत 11 जिलों में मौसम ने खतरनाक रुख अपना लिया। वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ घंटों में मसूरी, चकराता, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वैज्ञानिकों ने बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ तूफान चलने की संभावना है। बता दें शाम होते होते प्रदेश भर में आसमान में काले बादल छा गए हैं।

5 मई तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो 5 मई तक ही प्रदेश में मसुआम ख़राब बना रहने वाला है। जिसे देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में सफर कर रहे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें