Big NewsDehradun

उत्तराखंड मौसम अपडेट : एक दिन पहले पहुंच सकता है मानसून, इस दिन शुरू होगी भारी बारिश!

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : मानसून जल्द दस्तक दे सकता है। दो दिन बाद प्री-मानसून शुरू होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग की ओर से इसके लिए अर्लट भी जारी किया गया है। प्री-मानसून के दौरान गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

माना जा रहा है कि मानसून तय समय से एक दिन पहले ही उत्तराखंड में एंट्री कर सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून से प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अभी ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है।

इसमें 11 जून से तेजी आ सकती है। उन्होंने बताया कि 11 से 14 तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बताया कि केरल में भी मानसून एक दिन पहुंचा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के कारण ओडिशा, बंगाल और पूर्वोत्तर में भी समयपूर्व मानसून पहुंचा है। मानसून 21 के बजाय 20 जून ही राज्य में पहुंचने के आसार नजर आ रहे हैं।

Back to top button