Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में आज भी बरसेंगे बादल

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर लौट आया है। बीते दो दिनों से देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में देर रात तो कहीं दिन में बादल बरसे है। सोमवार और मंगलवार को देहरादून में झमाझम बारिश देखने को मिली है। तो वहीं आज भी मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून

देहरादून में बीते कुछ दिनों से चटख धूप देखने को मिली थी। जिससे उमसभरी गर्मी देखने को मिली। जिसके बाद बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। लेकिन इस बारिश के चलते जलभराव हुआ जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

इन जिलों में आज भी बरसेंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज बुधवार को भी नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तो वहीं बौछारें के साथ गर्जन भी देखी जा सकती है। तो वहीं बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

देहरादून में आज का मौसम (Dehradun Weather Today)

देहरादून के मौसम को देखा जाए तो आज देहरादून में आसमान मुख्यत साफ़ रहेगा। लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में शाम तक गर्जन और हल्की से मध्यम दौर की बारिश होने के आसार है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें