Uttarakhand Weather: मिला-जुला रहेगा उत्तराखंड का मौसम!, कहीं बारिश तो कहीं तेज धूप की मार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज यानी 9 जून को मौसम मिला-जुला रहने वाला है। जहां पर्वतीय जिलों बारिश देखने को मिलेगी। तो वहीं मैदानी इलाकों में धूप खिलने के आसार है। पहाड़ वाले इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार है। तो वहीं कुछ जिलों में तेज धूप और गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना Uttarakhand Weather Update
आज पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के साथ गरजन देखने को मिल सकती है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। तो वहीं अधिकांश इलाकों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।
मैदानी इलाकों में तेज धूम सताएगी
तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी की मार आमजन को परेशान कर सकती है। देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर सहित शेष मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
देहरादून में कैसा रहेगा मौसम? Dehradun Weather News
राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान लगभग 37°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहेगा। यहां पर भी लोगों को तेज धूप की मार झेलनी पड़ेगी। तो वहीं शाम तक ठंडी हवाएं चलने के आसार है।