Big NewsUttarakhand Weather News

भीषण गर्मी की चपेट में उत्तराखंड: देहरादून में 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 11 जून तक जानें कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौजम विभाग ने 11 जून तक के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी देहरादून में ही पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। मैदानी इलाकों में तपिश अब बढ़ने लगी है। वैज्ञानकों की माने तो अगले दो से तीन दिनों में तापमान और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 11 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देहरादून जैसे मैदानी क्षेत्रों में Heatwave alert

उत्तराखंड में तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों में देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में Heatwave जैसे हालात बने रहेंगे। जिसे देखते हुए प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार यानी 11 जून लू के थपेड़े जैसा एहसास होगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें