Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में कोहरा बढ़ाएगा मुश्किल, तापमान में आएगी गिरावट, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज मैदानी जिलों में कोहरा यातायात करने वालों की परेशानी बढ़ाएगा।

उत्तराखंड में कोहरा बढ़ाएगा मुश्किल

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 4 दिसंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घाना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं घना कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित करेगा। वैज्ञानिकों ने इन इलाकों में सुबह और रात के समय आवाजाही में सावधानी बरतने की अपील की है।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के निदेशक की माने तो रविवार को मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के साथ-साथ शीत दिवस की स्थिति भी बनी रहेगी। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी इलाकों में धूप न खिलने और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन का एहसास होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें