Uttarakhand Weather NewsHighlight
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में होगी बारिश!, 4 अप्रैल के लिए इन जिलों में अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। बीते कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने पहले से ही चार अप्रैल तक प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आज भी मौसम बिगडा रहने वाला है।
उत्तराखंड में होगी बारिश, 4 अप्रैल के लिए इन जिलों में अलर्ट Uttarakhand Weather Update
चार अप्रैल को उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। तो वहीं मैदानी जिलों में भी हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना है। जिससे राज्य के तापमान में असर पड़ सकता है। राज्य के पहाड़ी इलाके उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
देहरादून में मौसम Dehradun Weather
राजधानी देहरादून की बात करें तो वैसे तो यहां मौसम साफ रहेगा। लेकिन यहां पर हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।