Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी!, इन जिलों के लिए भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बीते दिन शुक्रवार से लोगों को भीषण गर्मी और तपती धूप से थोड़ी राहत मिली है। ऐसे में ये सिलसिला आने वाले दिनों में भी बरकरार रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे उत्तराखंड के लिए भारी बताए है। राज्य के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने 30 May को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पर्वतीय इलाकों के लिए भी येलो अलर्ट है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी!

आईएमडी ने शनिवार के लिए भी राज्य के लिए अलर्ट जारी किया है। 30 May और 31 May के लिए भी मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट है।

राज्य के देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी संभावना जताई है। इस दौरान आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अनुमान है।

एक जून को कैसा रहेगा मौसम?

जहां उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। तो वहीं देहरादून, टिहरी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।तो वहीं 1 जून को भी राज्य में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। कुमाऊं के जिलों अल्मोड़ा, नैनीताल और चम्पावत में भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें देखने को मिल सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें