Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: अब कोहरा करेगा परेशान! इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी हुई। जिसने लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी थी। हालांकि अब बारिश-बर्फबारी से कुछ दिन राहत मिलेगी। पहाड़ी इलाकों में शीतलहर देखने को मिलेगी। तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। जिससे लोग ठंड से परेशान हो सकते है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

अब कोहरा बढ़ाएगा ठंड, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के लिए अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Update

प्रदेश में अब कोहरा ठंड बढ़ाएगा। शुक्रवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम विभाग की ओर से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिम में चटम धूप देखने को मिल सकती है। जिससे मौसम सुहाना रहेगा।

इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्साें में भी सुबह में कोहरा छाया रह सकता है। बीते दिन गुरुवार को कोहरे के चलते सूखी ठंड ने काफी परेशान किया। तो वहीं पर्वतीय इलाकों में भी बीते कुछ दिनों पहले हुई बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें