Uttarakhand Weather Update: आज से बदल रहा मौसम, 27-30 April तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज कल मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से लोग परेशान है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मौसम सुहाना बना हुआ है।
ऐसे में आज भी मौमस विभाग ने कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बीते दिन से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। जिससे आज समेत अगले छह दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है।
Uttarakhand Weather Update: आज से बदल रहा मौसम
आज यानी 27 अप्रैल से मौसम करवट लेने वाला है। आज भी पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने 27-30 April के बीच आंधी, बिजली और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के चलते भूस्खलन और जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।
ये भी पढ़ें:- Uttarakhand Weather: अगले एक हफ्ते तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी!, तपेगा देहरादून और हरिद्वार
देहरादून में भी बदलेगा मौसम (Dehradun Weather)
देहरादून की बात करें तो सुबह तेज धूप देखने को मिल सकती है। हालांकि राजधानी में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की से बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं। लेकिन 28-30 अप्रैल के बीच देहरादून में भी बारिश के आसार है।
27-30 April तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक, ओलावृष्टि होने के आसार है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। अन्य पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
29 और 30 April को सबसे ज्यादा असर
29 और 30 अप्रैल को गढ़वाल और कुमाऊं दोनों के जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर तेज से अति-तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के भी आसार है।
1 May तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। 1 मई तक पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तो वहीं मैदानी इलाकों में भी कई जगह हल्की बारिश होने के आसार है। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।