Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, 23 से 25 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 23 जुलाई, बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ है। पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई को देहरादून, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।तो वहीं पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार है।

23 से 25 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

तो वहीं मौसम विभाग ने 24 और 25 जुलाई को भी कई जिलों भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून सहित कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश होने के आसार है।

मौसम विभाग की लोगों से अपील

इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने की भी अपील की है। लोगों को चेतावनी भी दी है कि भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़क-राजमार्ग आदि बाधित हो सकते है। साथ ही कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें