Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड में 18 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास तो दोपहर में चटक धूप देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो 18 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

उत्तराखंड में 18 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर ओर पिथौरागढ़ जिले में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हल्की बारिश या बर्फ़बारी होने के आसार हैं। हालांकि इसका असर तापमान में देखने को नहीं मिलेगा।

19 फरवरी को भी ख़राब रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 19 फरवरी को भी उक्त जिलों में मौसम ख़राब ही बना रहेगा। इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं बीते सोमवार के तापमान की बात करें ताे मैदान से लेकर पहाड़ तक खिली चटक धूप ने गर्मी का अहसास कराया। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में देहरादून का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें