Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: सावधान!, इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, कब तक खराब रहेगा मौसम, जानें?

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मौसम अब थोड़ी राहत मिल रही है। मौसम में गर्माहट आने लगी है। बीते कुछ दिनों से मौसम साफ रहा। जिसके चलते मैदानी इलाकों में पारा चढ़ गया है। हालांकि एक दौर की बारिश ने कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली है। पर्वतीय इलाकों का देखा जाए तो तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून समेत पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं अन्य जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

13 सितंबर तक बारिश का दौर जारी

मौसम विभाग की माने तो 13 सितंबर तक प्रदेश में हल्की और तेज बारिश होने की संभावना है। बीते दिन रविवार को भी सुबह मौसम साफ रहा। साथ ही चटख धूप भी खिली रही। जिसके चलते दिन तक गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि शाम को कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई। जिससे गर्मी से राहत मिली।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें