Big NewsUttarakhand Weather News

नवंबर में नहीं हुई बारिश, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सता रही सुखी ठंड, जलवायु परिवर्तन पर बढ़ी चिंता

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में इस साल भी नवंबर के महिनेट में बारिश नहीं हुई। जिस वजह से पहाड़ों से लेकर मैदान तक सूखी ठंड ने लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न का सीधा संकेत है।

नवंबर में इस बार भी नहीं हुई बारिश

उत्तराखंड में नवंबर माह के सामान्य आंकड़ों की बात करें तो आमतौर पर 5.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है, मगर इस बार आंकड़ा शून्य पर आकर ठहर गया। इसका असर कृषि, जलस्रोतों और पर्यावरण पर दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश में पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इससे पहले 2021 और 2016 में भी नवंबर पूरी तरह सूखा रहा था।

सर्दियों में होने वाली बर्फबारी पर पड़ेगा सीधा असर

लगातार बढ़ता सूखा संकेत देता है कि पहाड़ों का मौसम अब पहले जैसा नहीं रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में बारिश की कमी का सीधा असर सर्दियों में होने वाली बर्फबारी पर पड़ेगा, जिसका प्रभाव गर्मियों तक देखने को मिलेगा। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें