Uttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देहरादून समेत सभी जिलों का अपडेट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में मौसम साफ बना हुआ है। अल्मोड़ा से लेकर राजधानी देहरादून तक आसमान साफ है। मौसम विभाग के माने तो आज प्रदेश में अधिकांश सभी जगह मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather News

मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज 14 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कल यानी शुक्रवार की तरह हो दोपहर में चटख धूप रहेगी। जिस वजह से गर्मी का एहसास होगा। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में भी धूप खिली रहेगी।

हरिद्वार में मौसम कैसा रहेगा? Haridwar Weather News​

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले में न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। दोपहर में धूप तो सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होगा। तापमान पर नजर डालें तो देहरादून जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

16 फरवरी से बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 16 फरवरी को पहाड़ी जिलों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें