Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट, मैदानी इलाकों में चलेगी गर्म हवाएं, पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में भीषण गर्मी पड़ रही है. हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले आंशिक बादल छाने और बारिश होने की संभावना है. साथ ही मौसम विभाग ने इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. जबकि मैदानी जिलों में गर्मी पसीने छूटा सकती है.

जानें आपके जिले में कितना पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 22°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार जिले में अधिकतम तापमान 36°C तक पहुंच सकता है. इसके अलावा ऊधमसिंह नगर जिले में तापमान 37°C तक पहुंच सकता है. वहीं नैनीताल जिले का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button