Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की माने तो आज भी प्रदेश के तीन जिलों में बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 13 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है. बता दें बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है. आने वाले दिनों की बात करें तो तापमान का पारा एक बार फिर चढ़ने की संभावना है.

32°C रहेगा तापमान

राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 15°C रहने की उम्मीद है. इसके अलावा नैनीताल में अधिकतम तापमान लगभग 27°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहने की संभावना है. वहीं हरिद्वार में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की उम्मीद है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें