Uttarakhand Weather UpdateBig News

1 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम: IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 1 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में 1 फरवरी को से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की आशंका है। जबकि मैदानी इलाकों में कहीं- कहीं बारिश होगी। साथ ही इन जनपदों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश-बर्फ़बारी का अनुमान (uttarakhand weather 1 February)

मौसम विभाग के निदेशक की माने तो राज्य में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इस वजह से आने वाले तीन दिन यानी 3 फरवरी तक उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा। वैज्ञानिकों ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश-बर्फबारी की आशंका है। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

बारिश-बर्फ़बारी से गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की माने तो उक्त जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 मीटर की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा और तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button