देहरादून: हिमालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल पाॅलिथीन ही नहीं, बल्कि प्लास्टिक की बोतलों में पानी की बिक्री पर भी रोक लगाई जाएगी। इस पर सरकार तेजी से काम कर रही है।
साथ ही कहा कि उत्तराखंड में आरओ पानी की कोई जरूरत नहीं है। आररो से पानी की बर्बादी होती है। इसलिए आरओ के इस्तेमाल में भी प्रदेश में कमी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिमालय को बचाने के लिए बृहद वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है।
हिमालय दिवस के मौके पर पर्यावरणविद अनिल जोशी, स्वामी चिदानंद भीमौजूद हैं। कार्यक्र में हिमालय-विज्ञान, चिंतन और विवेचना विषय पर चर्चा हो रही है। कार्यक्रम का आयोजन यूसर्क विज्ञान भारती के ओर से किया जा रहा है।