HighlightNainital News

उत्तराखंड : इस जिले में रफ्तार नहीं पकड़ रहा वैक्सीनेशन, बर्बाद हो रही वैक्सीन

नैनीताल : जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक कुल 3,07,744 डोज वैक्सीन लगाई गई हैं. जानकारी के मुताबिक 45 साल से ऊपर 2,02,800 लोगों को पहली डोज, 67,872 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है.

वहीं, 18 साल से ऊपर के युवाओं को अभी तक मात्र 36,957 डोज लगाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक 1.8 प्रतिशत डोज खराब हो चुकी है आंकड़े बता रहे हैं कि 18 से ऊपर के युवाओं को अभी तक मात्र 8 फीसदी जबकि 45 साल से ऊपर के 62% लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है.

आपको बता दे की नैनीताल जिले की आबादी 12 लाख के आसपास है सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 18 साल से 44 साल के 4,84,954 लोगों का टीकाकरण किया जाना है, जबकि 44 साल से ऊपर के 2,74,728 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है. लेकिन वर्तमान में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल जनपद को अभी तक 3,27,200 वैक्सीन डोज मिले हैं.

अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन के एक वॉयल में 10 डोज आती हैं. वॉयल के खुलने के बाद वैक्सीन की अवधि मात्र 4 घंटे की होती है ऐसे में वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं होने की स्थिति में वैक्सीन खराब हो जाती है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें