Haridwarhighlight

उत्तराखंड: बेखौफ बदमाश ने महिला एडवोकेट को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

advocate

रुड़की: बेखौफ नकाबपोश बदमाश ने रात के अंधेरे में एक महिला अधिवक्ता को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के लालकुर्ती इलाके में देर रात एक नकाबपोश बदमाश ने महिला एडवोकेट को गोली मार दी, जिसमे एडवोकेट महिला गम्भीर रूप से घायल हो गईं।

घायल महिला के परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला एडवोकेट को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। लालकुर्ती इलाके में देर रात में यह घटना हुइ। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि करीब साढ़े 10 बजे लालकुर्ती निवासी एक महिला एडवोकेट को अज्ञात बदमाशा ने गोली मर दी।

घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घायल महिला के भाई द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया महिला अब खतरे से बाहर है। परिजनों की ओर से अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button