देहरादून- नजीबाबाद हाईवे पर सुबह हुए एक हादसे में दो की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि प्राइवेट टैक्सी कोटद्वार जा रही थी तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गई जिसमे दो की मौत हो गई। निजी टैक्सी अनियंत्रित होकर नजीबाबाद की पूर्वी कांग नहर में गिर गई जिसमे दो महिलाओं की जान चली गई वहीं एक घालय हो गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी नजीबाबाद ले जाया गया और वहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 10 बजे रामपुरचाठा पूर्वी गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ। जानकारी मिली है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई और टैक्सी में तीन लोग सवार थे। सूचना पाकर मौके पर मंडावली पुलिस पहुंची। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने वाहन को नहर से बाहर निकलवाया।
वहीं मृतकों की पहचान देहरादून की दीपनगर नेहरू कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय उमा देवी और 58 वर्षीय सौभाग्य के रूप में हुई। जानकारी मिली है कि मृतक उमा देवी के पति 48 वर्षीय अनिल कुमार खुद टैक्सी चला रहे थे जो की घायल है उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।