टनकपुर: पुलिस और एसओजी का चरस तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस को लगातार सफलताएं भी मिल रही हैं। टनकपुर पुलिस ने दो चरस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह किलो से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि एक चरस तस्कर चम्पावत और दूसरा खटीमा का रहने वाला है।
पुलिस और एसओजी की टीम ने डांडा बस्तियां वन मार्ग तिराहा से दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से टीम ने 6 किलो 109 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में राजेंद्र सिंह चम्पावत और ज्ञान सिंह राणा खटीमा का रहने वाला है।
राजेंद्र सिंह के पास से तीन किलो 72 ग्राम और ज्ञान सिंह के पास से तीन किलो 37 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। राजेंद्र ने बताया कि उसने चरस अपने घर ग्राम चैड़ा खाली से खुद ही तैयार की थी। कुछ सस्ते दामों में खरीदी थी, जिसकोयूपी के अलग-अलग शहरों में में ऊंचे दामों मे बेचने जा रहे थे।