Big NewsUttarakhand Weather News

बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड में लुढ़का पारा, पढ़ें आज कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम

Weather News : उत्तराखंड में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते प्रदेश में एक बार फिर पारा लुढ़क गया है.

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम ? (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी चार जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 फरवरी (Uttarakhand Weather Update) को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश होने की संभावना है. हालांकि शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

उत्तराखंड में दिख रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल रहा है.राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. वहीं बीते गुरुवार के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें