Big NewsDehradun

उत्तराखंड में होगी 150 SI और 2000 कांस्टेबलों की भर्ती, पढ़िए इसको लेकर DGP ने क्या कहा

BHARTI IN UTTARAKHAND POLICE

चमोली : डीजीपी अशोक कुमार गढ़वाल दौरे पर रहे। बीते दिनों डीजीपी चमोली दौरे पर थे जहां गोपेश्वर के एक कार्यक्रम में उन्होंने भर्ती को लेकर अहम जानकारी दी जो की युवाओं के लिए खुशखबरी है। जी हां जो पुलिस में भर्ती होना चाहता है उनको डीजीपी ने बड़ी खुशखबरी दी। आपको बता दें कि गोपेश्वर में हुए एक कार्यक्रम में डीजीपी ने इस संबंध में जरूरी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विभागीय पदोन्नति पर भी बात की। डीजीपी ने कहा कि मार्च महीने से राज्य में पुलिस भर्ती आयोजित की जाएगी। जिसमे करीबन 150 एसआई और 2000 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी।

आगे डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि फिलहाल पदोन्नति की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। विभागीय पदोन्नति रुकी रहने से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। फरवरी में पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इसके बाद मार्च तक पुलिस भर्ती होगी। वहीं इस दौरान डीजीपी ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। डीजीपी ने कुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर भी बात की।डीजीपी न पुलिस भर्ती समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

कुंभ मेले में उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ दूसरे राज्यों के पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पुलिस विभाग में प्रमोशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को भी पदोन्नत किया जाना है। पुराने कर्मचारियों के प्रमोशन के बाद, कई पद खाली होंगे। जिन्हें भरने के लिए मुख्यालय पुलिस भर्ती का आयोजन करेगा।

Back to top button