highlightNainital

उत्तराखंड से बड़ी खबर : घास लेने गई महिलाओं पर बाघ का हमला, एक की हालत गंभीर

Breaking uttarakhand news

 

रामनगर : कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व की बिजरानी रेंज में घास लेने गईं दो महिलाओं पर बाघ ने हमला कर दिया। इस दाैरान साथ में घास काट रही दूसरी महिला ने शोर मचाया तो बाघ ने उस पर भी हमला कर दिया। जब महिलाओं ने एक साथ शोर मचाना शुरू किया तो बाघ उन्हें छोड़कर भाग गया। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। देने की मांग की है।

रामनगर के चोरपानी गांव निवासी आशा देवी और भारती देवी अन्य महिलाओं के साथ काॅर्बेट के बिजरानी जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान घात लगाए बैइे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। उसने पहले भारती देवी पर हमला किया। इस पर पाल में ही बैठी आशा के देवी ने शोर मचान शुरू कर दिया। बाघ उस पर भी झपट पड़ा।

शोर सुनकर और महिलाएं भी हल्ला मचाने लगीं, जिलसे बाद बाघ वहां से जंगल की ओर भाग गया। महिलाएं दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। भारती के सिर और माथे पर दांत व पंजे के गहरे निशान हैं। एक माह पहले भी बाघ ने इसी क्षेत्र में दो वन कर्मियों पर भी हमला किया था।

Back to top button