रामनगर: रामनरग में दो पक्षों में विवाद हो गया। आपसी विवाद के बाद कहासुनी हुई और फिर उसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। गोली लगने से एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। दो भाइयों को उपचार के लिए हासर सेंटर रैफर किया गया है।
मालधनचैड़ नंबर-8 निवासी संत पाल सिंह की कार में शनिवार की शामि के काशीपुर से रिजवान, अंकित और दीपक सवार थे। पुलिस के मुताबिक संत पाल का अंकित से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी अंकित और संतपाल के बीच विवाद हुआ था। शनिवार को फिर से कार में सवार तीनों भाइयों और संतपाल के बीच झगड़ा हो गया। सड़क पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट को देखते हुए आसपास के लोगों ने संत पाल के भाइयों को जानकारी दे दी। संतपाल के भाई बलवीर सिंह और जोगिंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी तीनों भाइयों ने संतपाल को गोली मार दी थी।
मौके पर पहुंचे संतपाल के दोनों भाइयों को भी गोली मार दी और फरार हो गए। गंभीर घायल संतपाल को काशीपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों भाइयों को रामनगर अस्पताल से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। संतपाल के सीने पर गोली लगी थी। जबकि घायल बलवीर और जोगिंदर के पैर में गोली लगी है।