मोहम्मद यासीन
देश और दुनिया में प्रदर्शन के अनोखे तरीके हर दिन विभिन्न माध्यमों से आप और हम देखते रहते हैं। विरोध दर्ज कराने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। बदलते वक्त के साथ प्रदर्शन करने का तरीका भी बदलता जा रहा है। इन सबके बीच उत्तराखंड में एक ऐसा प्रदर्शन चल रहा है। ऐसा विरोध लगातार जारी है, जिसके बारे में आपने सुना तो होगा। देखा भी होगा, लेकिन आपको यह अंदाजा नहीं होगा कि क्या कोई दो साल तक लगातार एक जैसा प्रदर्शन कर सकता है और वह भी अकेले। ऐसा ही एक प्रदर्शन ऊधमसिंह नगर जिले में चर्चा में है।
देशभर में बच्चियों के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में एक व्यक्ति अपने गले में जूतों की माला पहने पिछले 24 माह यानी 2 याल से लगातार प्रदर्शन कर रहा है। वो इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने में विफल सरकार का विरोध जता रहा है। जिले के बाजपुर मेंएक युवक ने देश मे हो रही बलात्कार जैसी घटनाओं के विरोध में जूतों की माला पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। देश में लगातार नाबालिकों के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं पर पुलिस प्रशासन भी रोक लगा पाने में नाकाम दिखाई दे रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें भी इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही हैं।
विरोध प्रदर्शन करने वाले ओमप्रकाश वर्मा ने कर्मयोग सहयोग साधना समिति का बनाई है। लोगांे को जगरुख करने के लिए वो खुद जूतों की माला पहनकर भगत सिंह चोक पर पहुंचे। संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि देश में बच्चियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है। उन्होंने वर्तमान कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। उनका कहना है कि कानून तो हैं, लेकिन उनका सही ढंग से उपयोग नहीं किया जाता। कानून के हिसाब से अगर कार्रवाई की जाएगी, तो अपराधी कभी नहीं बच सकता। साथ ही कानूनों में बदलाव की जरूरत है।