Haridwarhighlight

उत्तराखंड : ये डाॅक्टर OPD में नहीं, फुटपाथ पर सोता है, ये है कारण

https://youtu.be/ezUgYZ39gdg

 

रुड़की: एक तरफ डॉक्टरों को धरती का भगवान माना जाता है। लेकिन, कुछ डॉक्टर इस पेशे को बदनाम करने से भी पीछे नहीं रहते। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां ड्यूटी के समय एक डॉक्टर नशे में धुत्त ओपीडी रूम की कुर्सी पर बैठा सो रहा है और बाद में अस्पताल के बाहर जाकर फुटपाथ पर लेट जाता है। बताया जाता है कि ये डॉक्टर शराब का आदि है और नशे के चलते अक्सर चर्चाओं में रहता है।

भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुन्दन सिंह नाम का एक होम्योपैथिक चिकित्सक है। जानकारी के अनुसार डाॅक्टर ज्यादातर नशे में रहता है। अस्पताल के कार्यकारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने एक बार तो थाने तक में उक्त डॉक्टर की शिकायत कर दी थी। इससे नाराज नशेड़ी डॉक्टर ने उनको एससी एसटी के केस में फसाने की धमकी भी दी थी। उस समय तो वह मामला रफा दफा कर दिया गया था।

इसके बाद भी ये नशेड़ी डॉक्टर अपनी इस बुरी आदत से बाज नहीं आया और अपनी आदत से मजबूर आज फिर नशे में धुत्त होकर ओपीडी के बार फुटपाथ पर लेट गय। इस सम्बन्ध में कार्यकारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रांत सिरोही से बात की तो उन्होंने अंजान बनते हुए बताया कि आज ही मामले की जानकारी हुई है और ये उनके डिपार्टमेंट से संबंधित नहीं है। उन्होंने कहा इस बारे में इनके अधिकारी डॉ. डिमरी से बात की जाएगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

Back to top button