देहरादून: मुख्यमंत्री उत्कृष्टता और सुशासन पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इसमें चयनित कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। शासन की ओर से जारी लिस्ट की व्यक्तिगत श्रेणी में संदीप कुमार डीएफओ उत्तरकाशी, कौस्तुभ चंद्र जोशी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पत्थर खानी पिथौरागढ़, मोनिका डिप्टी कलेक्टर राजस्व विभाग गरुड़ बाज अल्मोड़ा को पुरस्कार दिया जाएगा।
जबकि सामूहिक श्रेणी में सचिव परिवहन शैलेश बगोली, अप्पर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह, उप परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई, अरविंद पांडे और नरेश संगल को पुस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसी श्रेणी में सचिव राधिका झा अध्यक्ष उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, आलोक शेखर तिवारी निदेशक उरेडा, जेपी मैखुरी अनुभाग अधिकारी ऊर्जा अनुभाग को भी सम्मानित किया जाएगा।
इनमें अलावा देहरादून के डीएम डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ निकिता खंडेलवाल, प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान, नरेंद्र सिंह मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश और एके चतुर्वेदी अधिशासी अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम ऋषिकेश भी यह पुरस्कार दिए जाएंगे।