AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: रेमडेसिविर को लेकर सचिव ने दिए कड़े निर्देश, ड्रग्स इंस्पेक्टरों को दी गई ये जिम्मेदारी

देहरादून: रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कभी फर्जी इंजेक्शन मिल रहे हैं तो कभी कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही हैं। इसको लेकर शासन स्तर पर अब तक कोई खास हलचल नजर नहीं आई, लेकिन अब शासन ने इसको लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

 

aaj tak

इंजेक्शन की बिक्री और सप्लाई को लेकर प्रभारी सचिव पंकज कुमार पांडे ने आदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंनेन कहा कि है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन कोविड-19 के इलाज में बेहद कारगर साबित हो रहा है। ऐसे में इसकी सप्लाई और बिक्री पर पूरी तरीके से केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों और गाइडलाइन के अनुसार ही की जा सकेगी। प्रभारी सचिव ने सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी ड्रग्स स्टोर जो उनके कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, उनका लगातार निरीक्षण किया जाना चाहिए।

इसमें यह भी कहा गया है कि यह पता लगाने का प्रयास करें कि कहीं कोई इसके लिए निर्धारित रेट से अधिक पैसे तो नहीं वसूल रहा है। ड्रग इंस्पेक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह इस बात का ध्यान रखें कि क्यूआर कोड लगे हैं या नहीं लगाए गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में ड्रग्स इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारी तय की कर दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें