Bageshwarhighlight

उत्तराखंड : यहां पकड़ी गई चरस की अब तक की सबसे बड़ी खेप, इतना है वजन

Bageswar police

 

बागेश्वर: उत्तराखंड पुलिस लगातार ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इस दौरान पुलिस को राज्यभर में बड़ी सफलाताएं भी मिली हैं। कई नशा तस्कर सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। अभियान लगातार जारी है। बागेश्वर पुलिस ने चरस की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है।

बागेश्वर पुलिस ने साढे छह किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह अब तक कि पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मुख्यालय के पास चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ कार्यालय से लगभग 100 मीटर आगे कोतवाली पुलिस ने शक होने पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। निरीक्षण में जगदीश सिंह कोरगा निवासी ग्राम लिती कपकोट को को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 6 किलो 470.2 ग्राम चरस बरामद की।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकादमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नशा मुक्त बागेश्वर अभियान चलाया जा रहा है। इसीके तहत क्रम यह पकडी गई चरस की सबसे बडी मात्रा है। 3 माह में अब तक लगभग 25 किलो चरस पकड़ी गयी है। एसपी ने पुलिस टीम को एक हजार व आईजी कुमाउ ने पांच हजार का नकद इनाम दिया।

Back to top button