Haridwarhighlight

उत्तराखंड : ट्रेन की चपेट में आने से B.Sc के छात्र की मौत, पानी लेने उतरा था

khabar ukहरिद्वार : लक्सर रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई मृतक बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र बताया गया है।

आपको बता दें प्रिंस दुबे (22 वर्ष) पुत्र इन्द्रेश दुबे निवासी नरकटियागंज हरदिया चौक बिहार, मंगलवार को अपने रिशतेदार देवेश मिश्रा के साथ राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार से देहरादून जा रहे थे. प्रिंस देहरादून में हिमगिरी यूनिवर्सिटी बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र था। ट्रेन के लक्सर रेलवे स्टेशन पर रुकने पर प्रिंस पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा था. पानी लेकर कर वह प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी अपनी ट्रेन पर वापस आ रहा था कि इसी बीच प्लेटफार्म संख्या दो पर रेलवे लाइन क्रॉस करते समय रेलवे लाइन के बराबर में बनी नाली पर बने जाल में उसका पैर फंस गया और वो नीचे गिर गया. इस बीच प्लेटफार्म संख्या दो पर अचानक माल गाड़ी आ गई और प्रिंस को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. इसी बीच प्रिंस के साथ आया उसका रिश्तेदार देवेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचा. मृतक प्रिंस के रिश्तेदार देवेश मिश्रा ने बताया कि प्रिंस देहरादून के हिमगिरि यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष का छात्र था और वह अपने घर नरकटियागंज से देहरादून यूनिवर्सिटी जा रहा था. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

Back to top button