Big NewsDehradun

उत्तराखंड : ठंड ने तोड़ा इतने साल पुराना रिकाॅर्ड, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: ठंड लगातार नये रिकाॅर्ड बना रही है। गुरुवार पिछले 10 सालों में सबसे ठंडा दिन रहा। कंपकंपाती ठंड लोगों को परेशान कर रही है। इधर, मौसम विभाग ने आज रात को तापमान समान्य से दो से तीन डिग्री कम रह सकता है। ऐसे में सर्दी को सितम लोगों को और परेशान कर सकता है। मौसम विभाग कर मानें तो अगले 4 से पांच दिन शीतलहर इसी तरह परेशान कर सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा। रात में पारा गिरने के कारण शीतलहर का प्रकोप रहेगा। हालांकि, दिन में कुछ राहत मिल सकती है। मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कोहरे के कारण परेशानी और बढ़ सकती है।

राज्य में मौसम का मिजाज 24 दिसंबर सेएक बार फिर बदल सकता है। 24 से 26 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 17 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 साल में यह सबसे ठंडा दिन रहा।

Back to top button