हल्द्वानी: हल्द्वानी की आंतरिक और मुख्य सड़कों पर बने गड्ढों से अब लोगों को जल्दी निजात मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के बाद शहर में 15 करोड़ की लागत से 27 किलोमीटर की आंतरिक और मुख्य सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा है।
इसके अलावा पांच करोड़ 78 लाख से तीन पानी से मंडी तक फोरलेन सड़क का निर्माण भी अलग से होगा। अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हल्द्वानी शहर के आंतरिक मार्गों के नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इससे लगभग 27 किलोमीटर सड़क गड्ढा मुक्त होंगी। इसके अलावा चैड़ीकरण का कार्य भी किया जाएगा।