चमोली जिले के जोशीमठ में आईटीबीपी के एक जवान में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद जवान को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। हाल ही में दिल्ली से आईटीबीपी की एक टुकड़ी जोशीमठ पहुंची थी।
इस टुकड़ी शामिल एक जवान की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद जांच के लिए वह जिला अस्पताल में पहुंचा था। जवान को भर्ती कर स्वास्थ्य विभाग ने उनका सैंपल ब्लड टेस्ट के लिए भेज दिया है।
सीएमओ डॉ. केके सिंह ने बताया कि जोशीमठ से एक आईटीबीपी जवान स्वयं ही जिला अस्पताल में अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचा था। कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर उसे एहतियातन भर्ती किया गया है।