नैनीताल : नैनीताल के रामनगर-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय ले गए। दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रामनगर-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैबुआ के पास 2 बाइकें आपस में भीड़ गई, जिसमे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ओमकार सिंह उम्र 45वर्ष, निवासी गैबुआ के सर पर गंभीर चोटें आई है, जिनको रामनगर सयुक्त चिकित्सालय लाया गया। वहीं उनकी नाजुक हालात को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया साथदूसरे व्यक्ति को बृजेश हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।