उधम सिंह नगर (मोहम्मद यासीन) : उधम सिंह नगर के बाज़पुर में एक कोरोना मरीज़ मिलने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जी हां पूरी कालोनी और हॉस्पिटल को सेनेटाइज कर कॉलोनी को क्वारंटाइन कर दिया है और कॉलोनी को सील भी कर दिया गया है। जिसमे आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा सभी आवश्यक खाने पीने की चीजों की होम डिलवरी की जाएगी। पूरे शहर को अनाउंसमेन्ट कर हॉटस्पॉट होने की चेतावनी दी है। अभी तक मरीज़ के संपर्क में आये 6 लोगों कों आइसोलेट कर दिया गया है।
आपको बात दें कि जिले में जांच के बाद एक और कोरोना संक्रमित मरीज होने की पुष्टि होने से जिला और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। जिले में अब तक 5 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चूकि है। जिसमे से 4 मरीज ठीक हो कर अस्पताल से छुट्टी भी ले चुके हैं। प्रदेश में अब कोरोना से संक्रमितो की संख्या 55 हो गयी है। उधम सिंह नगर जिले में आया पॉजीटिव मरीज बाज़पुर का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक मरीज 26 अप्रैल को हरिद्वार से नानकमत्ता और रामनगर के बाद बाज़पुर आया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा 112 में कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी थी। जिसमे 27 अप्रैल को पुलिस ने पकड़ कर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था। 28 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर सैम्पल लेते हुए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया था। कल देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने से महकमे में हडकंम्प मचा हुआ है।