highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड : डीएम के आकस्मिक निरीक्षण से हड़कंप, कम वसूली से हुई नाराज

उधमसिंह नगर : जिलाधिकारी उधम सिंह नगर रंजना राजगुरु ने तहसील गदरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की अव्यवस्था को देख डीएम नाराज हुई। वहीं सभी विभागों के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम ने कहा कि गदरपुर क्षेत्र में राजस्व की वसूली का प्रतिशत बहुत कम है। लॉकडाउन समाप्त हो चुका है और वसूली तेज करने के निर्देश कर्मचारी अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही कृषकों की समस्याओं को देखते हुए तोल क्षमता बढ़ाने के निर्देश सहकारिता विभाग के साथ अन्य विभागों को दिए जा रहे हैं। कहा कि जल्द ही धान क्रय केंद्रों पर लेबर तथा कांटे बढ़ाए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने नए पहचान पत्रों की समस्या पर काकी करेक्शन वाले पहचान पत्र तो बन के आ जा रहे हैं लेकिन जिन युवाओं के नए पहचान पत्र बन रहे हैं उन में देरी हो रही है इस समस्या को भी नोटिस किया गया है तथा समस्या जल्द दूर की जाएगी।

Back to top button