HighlightUttarakhand

खेल विभाग ने स्टेडियमों के नाम बदले या नहीं? वायरल खबरों पर आया बड़ा बयान

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के कई खेल परिसरों के नाम बदले थे. जिसके बाद लोगों में भ्रम फैल गया था. सोशल मीडिया और कुछ अखबारों में यह दावा किया गया था कि स्टेडियमों के पुराने नाम हटाकर नए नाम रख दिए गए हैं. इस पर खेल विभाग ने सफाई दी है कि किसी भी स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है, केवल पूरे खेल परिसरों को पहचान के लिए नया नाम दिया गया है.

खेल विभाग ने स्टेडियमों के नाम बदले या नहीं

खेल विभाग ने बीते दिनों पहले एक आदेश जारी किया था. जिसमें बताया था कि देहरादून के रायपुर खेल परिसर का नाम अब रजत जयंती खेल परिसर, गौलापार खेल परिसर हल्द्वानी का मानसखंड खेल परिसर, रूद्रपुर खेल परिसर ऊधमसिंह नगर का शिवालिक खेल परिसर और रोशनाबाद खेल परिसर हरिद्वार का योगस्थली खेल परिसर रखा गया था. आदेश के अनुसार इन नए नामकरण का उद्देश्य खेल परिसरों की बेहतर पहचान सुनिश्चित करना है, ताकि प्रतियोगिताओं में भाग लेने आने वाले खिलाड़ियों और दर्शकों को आयोजन स्थल की जानकारी स्पष्ट रूप से मिल सके.

खेल विभाग ने किया स्पष्ट

सरकार के इस आदेश के बाद लोगों को लग रहा था कि सरकार ने स्टेडियम के नामों में बदलाव किया है. अपर निदेशक ने साफ किया कि रजत जयंती खेल परिसर के अंतर्गत आने वाले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सोसाइटी, मानसखंड खेल परिसर के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हॉकी ग्राउंड, तरणताल, मल्टीपरपज हॉल, शिवालिक खेल परिसर के मनोज सरकार स्टेडियम, वेलोड्रम, योगस्थली खेल परिसर के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम समेत अन्य सभी अवस्थापनाओं के नामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. ये नाम पहले की तरह ही रहेंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें