देहरादून : हल्द्वानी के दमुवाढूंगा की मित्र काॅलोनी में ऊषा नाम की महिला की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है, उससे हर कोई चौंक गया। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि महिला का सौतेला बेटा निकला। उसने अपनी मां की आंसुओं का बदला लेने के लिए अपनी सौतेली मां को मौत के घाट उतार दिया।
हत्याकांड खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्यारा मृतक महिला का सौतेले बेटा अभिषेक गंगवार निवासी वार्ड नबर 16 नई बस्ती और उसके दोस्त जितेंद्र गंगवार निवासी पंजाबी मौहल्ला विकास कॉलोनी वार्ड नबर 16 नई बस्ती हैं। उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को किच्छा से दोस्त के साथ बाइक में आकर सौतेली मां ऊषा को मौत के घाट उतार गया। पकड़े जाने के बाद उसने हत्या की पूरी कहानी बता दी है।
उसने बताया कि वो अपने पिता नरेश गंगवार के दूसरी शादी से बहुत परेशान था। उसने सौतेली मां ऊषा को परिवार को बबार्द करने का जिम्मेदार ठहराया। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने काठगोदाम थाने में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है।