अल्मोड़ा : बीते दिन दिवाली धूमधाम से मनाई गई लेकिन कुछ घर में खुशी के दीपक नहीं जल पाए। देश के 4 जवान शहीद हो गए। जहां दीवाली की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं दीपावली के दिन अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड के देघाट में पूरे गांव में मातम छाया रहा। दीवाली के दिन सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उपराड़ी में यात्रियों से भरी एक जीप बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। घायलों को रानीखेत चिकित्सालय रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार देघाट से करीब 4 किमी दूर खलडुआ उपराड़ी मोटर मार्ग में मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। टैक्सी 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चंदन सिंह 955), दीपक (12) और विवेक (8) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। तीन की मौके पर मौत हो गई। 3 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट ले जाया गया। वहीं चालक मनोहर सिंह और खिमुली देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें रानीखेत चिकित्सालय रेफर किया गया है।