Big News : उत्तराखंड : सतपाल महाराज बोले : नहीं होंगे ऑनलाइन दर्शन, ये है बड़ा कारण - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : सतपाल महाराज बोले : नहीं होंगे ऑनलाइन दर्शन, ये है बड़ा कारण

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Badrinath

देहरादून: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के रावल धामों के लिए अपने-अपने राज्यों से रवाना हो चुके हैं। उनके जल्द उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है। कपाट खोलने को लेकर उन्होंने कहा कि कपाट पूरे विधि-विधान से खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि परंपराओं को जीवंत रखने के लिए कपाट खोले जाने अनिवार्य हैं और उन्हीं प्राचीन परंपराओं के अनुरूप खोले जाएंगे। उन्होंने जनता से अपली कि है कि वो भीड़ ना लगाएं।

रावलों के उत्तराखंड पहुंचने के बाद दोनों रावल को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किए जाने के सवाल पर सतपाल महाराज ने कहा कि उनको क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि जब हमने इन बातों की प्लानिंग शुरू की थी, तब जांच के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं थी। अब स्थितियां अब बदल गई हैं। हम सक्षक हैं। उन्होंने कहा कि रावलों के टेस्ट कराए जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव कपाट खोल सकेंगे। सरकार इस बात पर निर्णय लेगी।

आॅलादन दर्शन कराए जाने को लेकर सतपाल महाराज ने कहा कि इस पर चर्चा जरूरी हुई है, लेकिन अब तक अंतिम निर्णय नहीं हो पाए हैं। नियम यह है कि गर्भगृह की फोटो या वीडियो दिखाना वर्जित है। ऐसे में आॅनलाइन दर्शन संभव नहीं है। इतना जरूर है कि धाम की वीडियो को बाहर से दिखाया जा सकता है। साथ ही आसपास के सौंदर्य के भी लाइव लिखाया जा सकता है।

Share This Article