देहरादून: हाल ही में मिर्जापुर-2 रिलीज हुई है। उसमें वैसे तो पहले से कई किरदार थे, लेकिन राॅबिन यानी प्रियांशु पैन्यूली ने भी अहम भूमिका निभाई है। आज प्रियांशु पैन्यूली की शादी है। उनकी शादी पिछले सात साल से उनकी गर्लफ्रेंड वंदना जोजर आईशी (वंदना जोशी ) के साथ साथ हो रही है। प्रियांशु की होने वाली पत्नी वंदना जोशी भी एक एक्ट्रेस हैं। वंदना जल्द ही वेब सीरीज में नजर आएंगी।
प्रियांशु और वंदना की मुलाकात आज से सात साल पहले 2013 में हुई थी। दोनों एक प्ले के दौरान मिले थे। जिसमें प्रियांशु पैन्यूली और वंदना जोशी ने लीड रोल किया था। तभी से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और अब दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की शादी पहले इस साल की शुरुआत यानि जनवरी 2020 में होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों के कारण इसे टाल दिया गया। कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए शादी में केवल 50 मेहमान होंगे।
शादी के फंक्शन आज देहरादून में हो रहे हैं। शुक्रवार को भी दून में ही रिसेप्शन रखा गया है। इसके बाद ये कपल मुंबई लौटेगा। वहां भी फिल्मी दुनिया और करीबी दोस्तों के लिए रिसेप्शन की तैयारी है। मिर्जापुर-2 में रॉबिन बने प्रियांशु पैन्यूली हर बार एक तकिया कलाम का इस्तेमाल करते हैं। वो हर बात पर कहते हैं ‘ये भी ठीक है’. इस तकिया कलाम ने प्रियांशु को नई पहचान दिलाई। वेब सीरीज में इस किरदार और उनके अंदाज को खूब पसंद किया गया।